उपज मंडी के सुरक्षा गार्डों को जनवरी से नहीं मिला वेतन
मंडी में कार्यरत सुरक्षा गार्डों ने मंगलवार को सामूहिक जनसुनवाई में पहुंच कर वेतन नहीं मिलने की शिकायत प्रशासन से की हैं।
मंडी के किसान प्रतिनिधियों के साथ पहुंचे सुरक्षा गार्ड लखन यादव, कालूराम, गौरव त्यागी, सोहेल खान, प्रदीप कुमार तथा राजू सेन ने प्रशासन को सौंपे आवेदन में बताया कि जनवरी से हमें वेतन प्रदान नहीं किया गया है। इस वजह से हमारे सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई बार निवेदन करने के बाद भी मंडी प्रबंधन हमारा वेतन नहीं दे रहा।
इस दौरान उन्होंने एसडीएम से मंडी प्रबंधन को उनका वेतन प्रदान करने के निर्देश देने की मांग की है। जनसुनवाई मेंं अधिकांश आवेदन पीएम आवास योजना एवं शौचालय निर्माण योजना का लाभ दिलवाने संबंधी ही आए।