12वीं मंे 94.4 फीसदी अंक प्राप्त कर शैलजा का नगर में रहा पहला स्थान
हासे परीक्षा में नगर में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की विज्ञान संकाय की छात्रा शैलजा तारण ने नगर में पहला स्थान प्राप्त किया है। 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली शैलजा नगर के किराना व्यापारी अतुल तारण की बेटी है। शैलजा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षक अभिषेक शर्मा को दिया है।
वह आईआईटी करना चाहती है। इसी तरह उत्कृष्ट हासे स्कूल में मैथ की छात्रा रौनक ताम्रकार ने 97. प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है। वह शिक्षक महेश ताम्रकार की बेटी है तथा अब सिरोंज में ही रूक कर बीएससी करेगी। इसी स्कूल के छात्र नीतेश अहिरवार ने 10 वीं कक्षा में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। स्कूल के शिक्षक महेश ताम्रकार ने बताया कि 12 वीं में स्कूल का परीक्षा परिणाम 84 प्रतिशत तथा 10 वीं कक्षा का परिणाम 85 प्रतिशत रहा।