पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुख्य बाजार से निकाली गई शोभायात्रा मंशापूरन मंदिर पहुंचकर हुई समाप्त

मुख्य बाजार से निकाली गई शोभायात्रा मंशापूरन मंदिर पहुंचकर हुई समाप्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनि जयंती का उत्साह नगर में मंगलवार को दिनभर बना रहा। तहसील रोड स्थित शनि मंदिर पर शनि महाराज को 56 भोग का अर्पण किया गया। वहीं शाम को शोभायात्रा भी निकाली गई।

शनि जयंती को लेकर शनि मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई थी। तहसील रोड स्थित शनि मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। यहां पर शनि महाराज का आकर्षक श्रृंगार करने के साथ ही भगवान को 56 भोग का अर्पण भी किया गया। इस अवसर पर मंदिर में हवन का आयोजन कर दोपहर में 56 भोग आरती भी की गई। श्रद्धालुओं ने शनि महाराज को तेल, तिल और काला कपड़ा अर्पित कर अपनी मनोकामना मांगी। शाम के समय मंदिर पर श्रद्धालुओं का सैलाब और अधिक बढ़ गया। लोगों को कतार में लगकर शनि महाराज के दर्शन करना पड़े। इसी तरह पंचकुई या स्थित हनुमान मंदिर में स्थापित शनि प्रतिमा के दर्शन और पूजन के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

खबरें और भी हैं...