पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घटना स्थल पर पहुंचे एसपी तो पीडि़तों ने कहा जानकारी देने के एक घंटे बाद पहुंची थी पुलिस

घटना स्थल पर पहुंचे एसपी तो पीडि़तों ने कहा जानकारी देने के एक घंटे बाद पहुंची थी पुलिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमएलए बिल्डिंग में हुई लूट की वारदात की जांच करने के लिए मंगलवार को एसपी विनीत कपूर सिरोंज आए। उन्होंने अग्रवाल दम्पति से भेंट कर घटनास्थल का मुआयना किया। एसपी ने मुख्य बाजार का भ्रमण भी किया। नगर के व्यापारियों ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर एसपी से अपनी नाराजगी जताई।

शनिवार-रविवार की रात नगर के सिनेमा चौराहा स्थित एमएलए बिल्डिंग में अज्ञात लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। चार लुटेरों ने मकान में रहने वाले राजू अग्रवाल एवं उनकी प|ी से मारपीट कर रिवाल्वर की नोक पर 20 लाख रुपए लूट लिए थे। घटना के बाद से ही सिरोंज पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है लेकिन उसे कहीं भी सफलता हासिल नहीं हो सकी है। मामले की जांच को लेकर मंगलवार दोपहर में एसपी विनीत कपूर सिरोंज आए। वे घटना स्थल का मुआयना करने के लिए एमएलए बिल्डिंग में पहुंचे और राजू अग्रवाल एवं ममता अग्रवाल से पूरी जानकारी लीं। राजू के बड़े भाई अशोक तथा भतीजे सन्नी अग्रवाल ने घटना वाले दिन पुलिस के रवैये को लेकर नाराजगी भी जताई। सन्नी ने बताया कि समय पर जानकारी देने के बाद भी पुलिस एक घंटे बाद घटना स्थल पर पहुंची। यदि पुलिस तुरंत ही सक्रिय हो जाती तो लुटेरे उनकी गिरफ्त में होते। वहीं अशोक का कहना था कि घटनाओं को अंजाम देने वाले परवेज नकटा और आमिर हमजा खुले घूम रहे हैं। एसपी ने पीड़ित परिवार को जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे लेने का आश्वासन भी दिया।

खबरें और भी हैं...