राकेश यादव बने यादव महासभा के नगर अध्यक्ष
सिरोंज| अखिल भारतीय यादव महासभा की बैठक बुधवार दोपहर में सिरोंज नगर में हुई। प्रदेशाध्यक्ष जगदीश यादव तथा जिलाध्यक्ष शिवराज यादव के मार्गदर्शन में हुई इस बैठक में अनेक विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान समाज से कुरीतियों के निवारण के लिए युवाओं को सक्रिय होने की बात वक्ताओं ने कही। बैठक में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति के सदस्य राकेश यादव को संगठन का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में यादव समाज के सदस्य उपस्थित थे।