मंडी बायपास पर बीच सड़क पर वाहन खड़े करते हैं बैंक आने वाले ग्राहक
सिरोंज| नगर के मंडी बायपास रोड पर जाम लगना आम हो गया है। इस जाम में यहां स्थित बैंकों के सामने लगने वाले वाहनों की कतार की भी बड़ी भूमिका है। इस मार्ग पर एसबीआई, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी तथा कोआपरेटिव बैंक है। इनमें से किसी भी बैंक के आगे पार्किंग की सुविधा नहीं है। हाल ही में नपा द्वारा पाइप लाइन के मरम्मत के दौरान एसबीआई के सामने खुदाई की थी। इस वजह से इस क्षेत्र के हाल और खराब हो गए हैं। अब इन बैंकों में आने वाले ग्राहक बैंक के सामने सड़क पर ही अपने वाहन खड़े कर देते हैं। इस कारण अन्य लोगों को परेशानी उठाना पड़ती है।