पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवाओं ने मिलकर की प्राचीन बावड़ी की सफाई

युवाओं ने मिलकर की प्राचीन बावड़ी की सफाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोंज। जन अभियान परिषद के सदस्यों ने बुधवार को मंशापूरन कालोनी स्थित प्राचीन बावड़ी की सफाई की। परिषद के सदस्यों ने जल संरक्षण के लिए नगर की प्राचीन बावड़ियों की सफाई करने का संकल्प लिया है। चार दिन पहले इन युवाओं ने कटरा मोहल्ला स्थित बावड़ी की सफाई की थी। इसके बाद बुधवार को सभी युवा मंशापूरन कालोनी स्थित बावड़ी की सफाई करने पहुंचे। यहां पर इन युवाओं के साथ नपा के वार्ड 7 के पार्षद मिलिंद मजूमदार ने भी श्रमदान किया। इस दौरान जन अभियान परिषद के मेंटर अभिषेक कुशवाह, प्रदीप राजपूत, प्रमोद शर्मा, एमपी योगी, सुजीत कुशवाह तथा हेमा नायक मुख्य रूप से उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...