पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धीमी गति से परिवहन होने के कारण अभी भी 42000 क्विं. उपज खुले मैदान में पड़ी

धीमी गति से परिवहन होने के कारण अभी भी 42000 क्विं. उपज खुले मैदान में पड़ी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरीदी केन्द्रों पर एक बार फिर परिवहन का संकट पैदा हो गया है। कृषि उपज मंडी में 15000 क्विंटल और एलबीएस काॅलेज में 27000 क्विंटल उपज खुले मैदान में रखी हुई हैं। परिवहन हो रहा है लेकिन बेहद धीमी गति से। जिसका परिणाम किसानों को भुगतना पड़ रहा है। दो से तीन दिन के इंतजार के बाद भी उनकी उपज की तौल नहीं हो पा रही है।

नगर में एलबीएस कालेज और कृषि उपज मंडी में बनाए गए समर्थन मूल्य खरीदी केन्द्रों पर तीन दिन पहले ही चार दिन पहले से इंतजार कर रहे किसानों की उपज की तौल शुरू हुई थी। इसके बाद सोसायटी केन्द्रों द्वारा बारी-बारी से किसानों को बुला कर उनकी उपज तौली जा रही थी। यह प्रकिया सही तरीके से चलना शुरू ही हुई थी कि दोनों ही केन्द्रों पर एक बार फिर परिवहन का संकट पैदा हो गया है।

मंगलवार से दोनों केन्द्रों पर रखी उपज का परिवहन बेहद धीमा हो गया है। इसका परिणाम यह हुआ कि एक बार फिर दोनों केन्द्रों पर बाेरियों की कतार लग गई है। कृषि मंडी परिसर में दोनों ही टीनशेड फुल हो गए हैं। इस परिसर में करीब 15000 क्विंटल माल रखा हुआ है।

खबरें और भी हैं...