एक दिन पहले कर लिया था घटना स्थल का मुआयना
मुख्य आरोपी हितेश गर्ग उर्फ मुंगी ने डकैतों को एमएलए बिल्डिंग के आसपास का सारा इलाका घटना एक दिन पहले ही बता दिया था। घटना वाली रात मुंगी और संजीव फोर व्हीलर में बैठ कर पंचकुईया पर डकैतों का इंतजार करते रहे और डकैत घटना को अंजाम देकर रावजी पथ से नीम पुरा होते हुए भाग कर अलीगंज पहाड़ पर पहुंच गए। ये सारी जानकारी डकैतों ने पुलिस को काजी घाट पर खड़े होकर बताई। घटना को अंजाम देने वाले 12 में से अब तक 5 आरोपी सिरोंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। वहीं 7 अभी भी फरार है। आरोपियों से अभी तक करीब 2 लाख रुपए की कीमत के सोने-चांदी के आभूषण जब्त किए हैं।