पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डकैतों ने पीड़िता से कहा हमसे गलती हो गई, माफ कर दो

डकैतों ने पीड़िता से कहा-हमसे गलती हो गई, माफ कर दो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमएलए बिल्डिंग में 20 लाख की डकैती डालने वाले डकैतों को रविवार दोपहर में सिरोंज पुलिस मौका- मुआयना करवाने के लिए लाई। गिरफ्तार हुए 3 डकैतों में आईजी चंबल जोन रिजर्व फोर्स का सिपाही धर्मेंद्र उर्फ कल्ली गुर्जर भी शामिल था।

टीआई प्रकाश शर्मा के साथ 12 पुलिस के जवान इन्हें तीन वाहनों में बिठाकर उत्कृष्ट सड़क से काजीघाट होते हुए घटना स्थल सिनेमा चौराहे पर एमएलए बिल्डिंग तक लेकर पहुंचे।

जोगेन्द्र नीचे ही खड़ा रहा । पुलिस ने अग्रवाल दंपति से धर्मेंद्र और सूरज की शिनाख्त करवाई। दोनों ही डकैतों ने पीड़ित महिला ममता से कहा, हमसे गलती हो गई, माफ कर दो ।

ममता बोली कि गलती ऐसी भी नहीं होना चाहिए कि किसी कर जान पर बन आए। डकैतों ने घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। करीब 15 मिनट तक पुलिस इस इलाके में रुकी। इस दौरान चंबल के डकैतों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों का मजमा जुट गया लेकिन उनके चेहरों पर नकाब डाल रखा था।

खबरें और भी हैं...