सिरोंज| प्रतिष्ठित मदनमोहन सरकार के दरबार में बसंत पंचमी उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सरकार का श्रृंगार वसंती वेषभूषा में किया गया था। उन्हें पीले भात का प्रसाद भी अर्पित किया गया। इसके उपरांत संध्या काल सरकार के सेवक नवनीत महाराज ने पुरुषोत्तम मास की कथा में इस महीने में होने वाली धार्मिक रीतियों से भी अवगत कराया। श्रद्धालुओं ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति भी दी।