पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एलबीएस कॉलेज के खरीदी केन्द्र में हम्माल रुपए देने वालों की खुलेआम तौल रहे उपज

एलबीएस कॉलेज के खरीदी केन्द्र में हम्माल रुपए देने वालों की खुलेआम तौल रहे उपज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एलबीएस काॅलेज स्थित समर्थन मूल्य खरीदी केन्द्र पर हो रही हेराफेरी के विरोध में किसानों ने रविवार दोपहर में चक्काजाम कर दिया। किसानों का आरोप था कि केन्द्र पर अवैध तरीके से रुपए देने वालों और प्रभावी लोगों की उपज पहले तौली जा रही है। मौके पर नायब तहसीलदार और टीआई पहुंचे और उन्होंने समझाइश देकर किसानों का चक्काजाम खत्म करवाया।

केन्द्र पर मौजूद सैकड़ों किसानों के सामने ही हम्माल रुपए लेकर उनकी उपज तौल रहे हैं। उन्हीं किसानों का माल तौला जा रहा है कि जिनका कहीं से सोर्स आ जाता है। रविवार को इसी तरह की स्थिति एलबीएस कालेज के खरीदी केन्द्र पर बनी। इस केन्द्र पर किसानों की ट्राली को पर्ची देकर अंदर किया जाता है लेकिन दोपहर में एक ट्राली बिना पर्ची के ही अंदर जाती दिखाई दी। किसानों ने इस ट्राली को देख कर ही हंगामा शुरू कर दिया। वे नारेबाजी करते हुए मुख्य सड़क पर पहुंच गए और सड़क किनारे रखे बिजली के खंभों को बीच में पटक दिया। देखते ही देखते चक्काजाम शुरू हो गया। किसान खरीदी केन्द्र पर व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में जमकर नारेबाजी कर रहे थे। इस हंगामे की वजह से परिसर के भीतर चल रही तौल की प्रक्रिया बंद हो गई। किसान रुपए लेकर तौल करवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई और प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए थे।

खबरें और भी हैं...