पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महायज्ञ और भागवत कथा का हुआ समापन, आज होगा भंडारा

महायज्ञ और भागवत कथा का हुआ समापन, आज होगा भंडारा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोंज| राधासर्वेश्वर धाम भटौली में आयोजित 151 कुंडीय गोपाल महायज्ञ की पूर्णाहुति शुक्रवार को हो गई। दोपहर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में अंतिम दिन सुदामा प्रसंग का मनोहारी वर्णन श्रद्धालुओं ने सुना। महायज्ञ की पूर्णाहुति के अवसर पर आयोजन समिति द्वारा शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

भटौली में आयोजित 151 कुंडीय गोपाल महायज्ञ में क्षेत्र के 401 श्रद्धालुओं द्वारा प्रतिदिन आहुति अर्पित की जा रही थी। महायज्ञ में धर्मलाभ लेने के लिए प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु यज्ञ स्थल पर पहुंचे। श्रीमद् भागवत कथा में भी बडी संख्या में श्रद्धालु कथा का रसपान करने के लिए पहुंचे। कथा वाचक राधामोहन शरण महाराज ने श्रद्धालुओं को सुदामा प्रसंग के माध्यम से जीवन में सच्ची मित्रता का महत्व बताया। उन्होंने सच्चे मित्र के गुणों पर भी प्रकाश डाला। श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का सजीव मंचन भी किया। अंतिम दिन कथा सुनने के लिए कुरवाई विधायक वीरसिंह पंवार तथा पूर्व विधायक हरिसिंह सप्रे भी पहुंचे। उन्होंने कथा वाचक का सम्मान भी किया। वहीं आयोजन समिति ने जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया। आयोजन समिति के सदस्य राकेश रघुवंशी ने बताया कि महायज्ञ की पूर्णाहुति के उपरांत शनिवार को कथा स्थल पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...