पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उपार्जन केन्द्रों पर ट्रैक्टर ट्रालियों की लगी कतार

उपार्जन केन्द्रों पर ट्रैक्टर-ट्रालियों की लगी कतार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समर्थन मूल्य पर चना और मसूर विक्रय करने के लिए एलबीएस कालेज और मंडी परिसर में ट्रैक्टर-ट्रालियों की कतार लगने लगी हैं। केन्द्रों पर शुक्रवार से तौल की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। भावांतर योजना के तहत चना, मसूर और सरसों की फसल का पंजीयन करवाने वाले किसानों की उपज सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही है। फसल खरीदी के लिए नगर के एलबीएस कालेज ग्राउंड तथा मंडी के बेगमबाग परिसर में उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। इन दोनों स्थानों पर उपज की तौल गुरुवार को नहीं हो सकी थी। शुक्रवार को दोपहर में बारदाना आने के बाद दोनों स्थानों पर तौल की प्रक्रिया शुरू हो सकी। तौल के बीच ही दोनों स्थानों पर उपज विक्रय के लिए ट्रैक्टर-टालियों की कतार भी लगने लगी है। जिन किसानों के पास एसएमएस पहुंच रहे हैं वे बिना देर किए अपनी उपज लेकर उपार्जन केन्द्रों पर पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को दोनों उपार्जन केन्द्रों पर फूड इंस्पेक्टर आरके शुक्ला लगातार निरीक्षण करते दिखाई दिए।

खबरें और भी हैं...