पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चांदनी चौक के रहवासियों को रात भर करना पड़ा बिजली आने का इंतजार

चांदनी चौक के रहवासियों को रात भर करना पड़ा बिजली आने का इंतजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुवार-शुक्रवार की रात चांदनी चौक के रहवासियों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को भी बहस के बाद इस क्षेत्र में बिजली सप्लाई सुचारू हो सकी।

इन दिनों नगर में किसी इलाके की बिजली कब गुल हो जाए कहा नहीं जा सकता। हर दिन चल रही तेज हवा की वजह से यह समस्या और अधिक गंभीर हो गई है। तीन दिन से लगातार नगर में किसी न किसी इलाके के रहवासियों को सारी रात बिजली कटौती से जूझना पड़ रहा है। इसी तरह की समस्या का सामना गुरुवार-शुक्रवार की रात चांदनी चौक के रहवासियों को करना पड़ा। रात में 12 बजे करीब इस इलाके की बिजली गुल हो गई। शुरूआती एक घंटे तक तो लोगों ने बिजली के आने का इंतजार किया लेकिन जब बिजली नहीं लौटी तो मच्छरों और गर्मी के बीच ही अपनी रात गुजारी। बिजली कंपनी के कर्मचारी शुक्रवार सुबह रहवासियों की सुध लेने के लिए पहुंची। इसी बीच एक कर्मचारी ने रहवासियों से लाइन के तार खरीद कर लाने की बात कह डाली। यह सुनकर रहवासियों का गुस्सा बेकाबू हो गया। उनका कहना था कि सरकारी तार के लिए रहवासियों से पैसा लेना कहां तक उचित है। लोगों ने इसकी शिकायत भी कंपनी के अधिकारी से की। अधिकारी की फटकार के बाद कर्मचारियों ने संजीदगी के साथ बिजली सुधारने का काम किया। रात 12 बजे गुल हुई बिजली दोपहर एक बजे वापस लौटी। रहवासी अनिल यादव ने बताया कि कंपनी के कर्मचारी चाहते तो रात में ही व्यवस्था सुधर जाती लेकिन किसी ने भी उपभोक्ता की चिंता नहीं की।

खबरें और भी हैं...