पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षकों के फोटो और उनसे जुड़ी जानकारी के फ्लेक्स स्कूल परिसर में लगाए जाएंगे

शिक्षकों के फोटो और उनसे जुड़ी जानकारी के फ्लेक्स स्कूल परिसर में लगाए जाएंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्र के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के फोटो और उनसे जुड़ी जानकारी के फ्लेक्स स्कूल परिसर में लगाए जाएंगे। शिक्षा विभाग द्वारा इस आशय के निर्देश स्कूलों में दे दिए गए हैं। शिक्षकों ने फ्लेक्स बनवाना भी शुरू कर दिए हैं। यानि जुलाई के महीने से सभी स्कूलों में ये फ्लेक्स अनिवार्य रूप से दिखाई देंगे।

विदेश मंत्री और विदिशा-रायसेन संसदीय क्षेत्र की सांसद सुषमा स्वराज की नाराजगी का असर शिक्षा विभाग पर अब दिखाई देने लगा है। सप्ताह भर पहले भोपाल प्रवास के दौरान उन्होंने विदिशा जिले की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए स्कूलों में दिहाड़ी शिक्षक रखे जाने की जानकारी दी थी। उन्होंने क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के निर्देश भी अधिकारियों को दिए थे। इसके बाद शिक्षा विभाग अब व्यवस्था में सुधार के लिए सक्रिय होता दिखाई दे रहा है। सांसद के निर्देश के दो दिन बाद ही आयुक्त लोकेश जाटव ने सिरोंज क्षेत्र के स्कूलों का दौरा कर जाय फुल लर्निंग कार्यक्रम की हकीकत देखी थी। उन्होंने गतिविधि आधारित इस कार्यक्रम को गंभीरता के साथ स्कूलों में क्रियान्वित करने के निर्देश भी स्थानीय अधिकारियों को दिए थे। अब शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को एक नया आदेश दिया है। शिक्षकों को उनके फोटो और उनसे जुड़ी अन्य जानकारियों को स्कूल के अंदर दीवार पर चस्पा करने को कहा गया है।

खबरें और भी हैं...