पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिर के बल विरोधी को दी पटकनी

सिर के बल विरोधी को दी पटकनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोंज| अलीगंज स्थित निर्माणाधीन स्टेडियम में रविवार को बेमिसाल दंगल का आयोजन हुआ। दंगल में प्रदेश के कई हिस्सों से आए पहलवानों ने दम दिखाया। बेमिसाल दंगल के लिए अलीगंज मैदान पर बाकायदा बीच में मिट्टी डाल कर एवं तार फेंसिंग कर मैदान तैयार किया गया था। शाम चार बजे करीब पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा, भाजपा नेता रमेश यादव तथा प्रशांत पालीवाल ने दंगल का शुभारंभ किया। श्री शर्मा ने कहा कि सिरोंज के पहलवानों की धाक अनेक क्षेत्रों मे आज भी है। राममंदिर के पहलवान अनेक दंगलों में परचम लहरा कर आए हैं। यही वजह है कि हमारे यहां के दंगल में अनेक बड़े शहरों के पहलवान कुश्ती लड़ने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में राष्ट्रमंडल खेलों में भी हमारे देश के पहलवानों ने अपना दबदबा कायम किया है। इसके उपरांत शुरू हुए दंगल में इन्दौर, छिंदवाड़ा, जबलपुर, भोपाल, सागर, राजगढ़, नरसिंहगढ़ तथा गुना के साथ ही अनेक नगरों के पहलवानों ने कुश्ती के दांवपेंच दिखाए। कुश्ती के इन मुकाबलों को देखने के लिए शौकीन सिरोंज आए थे।

खबरें और भी हैं...