3 करोड़ रु. से बन रहा है सब स्टेशन, 4 करोड़ रु. से किया जाएगा नवीनीकरण
आने वाले एक साल में नगर के लोगों की बिजली से जुड़ी तमाम समस्याओं का निदान होने की उम्मीद है। उत्कृष्ट सड़क किनारे 3 करोड़ की लागत से 5 एमबीएस का सब स्टेशन बनाया जा रहा है। वहीं 4 करोड़ की लागत से नगर में आईपीडीएस योजना के तहत बिजली सुदृढ़ीकरण(नवीनीकरण) का काम भी किया जाना है। दोनों योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के बाद नगर में कम वोल्टेज और जब-तब गुल होने वाली बिजली की समस्या से निजात मिल जाएगी।
नगरीय इलाके में बिजली संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने अपने मंत्री काल में एक नए सब स्टेशन की स्वीकृति करवाई थी। पांच साल पहले ही उन्होंने उत्कृष्ट सड़क पर राधाकुंड के समीप इस सब स्टेशन का भूमिपूजन भी किया था। इसके बाद से सब स्टेशन की यह योजना ठंडे बस्ते में चली गई। हाल में पूर्व मंत्री श्री शर्मा और बिजली कंपनी के एई कैलाश चौधरी के संयुक्त प्रयासों से इस योजना पर दोबारा कार्य किया गया। टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरी होते ही निर्धारित स्थान पर बिजली के सब स्टेशन का निर्माण कार्य कुछ समय पहले शुरू हो गया है। 3 करोड़ की लागत से निर्मित हो रहा यह स्टेशन 5 एमबीएस का होगा। जिस तेजी से इसका निर्माण कार्य चल रहा है उससे उम्मीद बन गई है कि अगले छह महीने में इसका काम पूरा हो जाएगा।
पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने राधाकुंड के पास किया था भूमिपूजन