किसान वाणी रेडियाे स्टेशन पर राकेश भारती ने दिए जवाब
रूसल्ली दामा| किसान वाणी रेडियो स्टेशन सिरोंज में जनपद शिक्षा केंद्र सिरोंज के विकासखंड अकादमिक समन्वयक राकेश भारती उपस्थित हुए। उन्होंने शिक्षा के विषय पर अपने विचार रखे तथा रेडियो स्टेशन मैनेजर अंकित राजपूत द्वारा पूछे गए सवालों का भी जवाब दिया। अंकित राजपूत ने जब पूछा कि सरकारी प्राथमिक शालाओं व माध्यमिक शालाओं में प्रतिवर्ष छात्र संख्या में कमी आ रही है इसका कारण क्या है? तो श्री भारती ने बताया कि स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। जिसके कारण पालक अपने बच्चों का दाखिला निजी संस्थाओं में करवा रहे हैं। शासन जल्द से जल्द नए शिक्षकों की भर्ती करने जा रहा है। श्री भारती ने जॉय फुल लर्निंग के विषय में भी विस्तार से बताया। इस मौके पर स्टेशन मैनेजर अंकित राजपूत, राकेश शर्मा,कपिल विश्वकर्मा सहायक अध्यापक पगरानी से भी उपस्थित थे।