पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छठवें वेतनमान का एरियर मांगा अध्यापक संविदा शिक्षक संघ ने

छठवें वेतनमान का एरियर मांगा अध्यापक संविदा शिक्षक संघ ने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोंज|अध्यापक संविदा शिक्षक संघ ने छठवें वेतनमान के नए आदेश के अनुसार एरियर की राशि के शीघ्र भुगतान की मांग की है। संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र राय ने बताया कि 27 जुलाई 2017 को इस संबंध में आदेश जारी हुआ था। इसके बाद भी अध्यापकों को एरियर का भुगतान नहीं हो सका है। इसी तरह अध्यापकों को उनका वेतन भी हर महीने की एक तारीख तक मिल जाना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। उन्होंने अध्यापक संवर्ग को छठवे वेतनमान के एरियर का लाभ शीघ्र दिलवाने की मांग अधिकारियों से की है। मांग करने वालों में अध्यापक संविदा शिक्षक संघ के अध्यक्ष जाहिद मोहम्मद, प्रदेश मीडिया प्रभारी इकबाल कुरैशी, ध्रुव शर्मा, मनीष मीना तथा भगवानसिंह आदि शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...