सिरोंज| बुधवार को देर रात में चांद दिखने का एलान होते ही नगर में रमजान का उत्साह दिखाई देने लगा है। रात को 10.30 बजे रमजान का चांद दिखाई देने की जानकारी मिलते ही मस्जिदोें में तराबियां शुरू हो गई। इसके बाद मुस्लिमों ने गुरुवार को पहला रोजा रखा। दिनभर इबादत के बाद जब शाम को रोजा खोलने का समय हुआ तो इससे पहले ही नगर में फलों और इफ्तारी की दुकान पर खरीदारों की भीड़ लग गई।