पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डाक सेवकों के धरने मंे शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष

डाक सेवकों के धरने मंे शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीण डाक सेवकों द्वारा डाक घर में दिए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने में गुरुवार को भारतीय डाक मजदूर संगठन के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष मनमोहन शर्मा भी पहुंचे। उन्होंने डाक सेवकों की मांग का समर्थन करते हुए उनके हर कदम में साथ रहने की बात कही।

ग्रामीण डाक सेवकों द्वारा अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है। इस हड़ताल में शामिल सभी डाक सेवकों द्वारा पुराना बस स्टैंड स्थित डाक घर में धरना भी दिया जा रहा है। जिसमें हर दिन आसपास के इलाकों में कार्यरत डाक सेवक पहुंच रहे हैं। गुरुवार को इस धरने में भारतीय डाक मजदूर संगठन के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष मनमोहन शर्मा भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण डाक सेवक पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। हड़ताल पर जाने से पहले भी उन्होंने सरकार को अपनी मांगे पूरा करने के लिए समय दिया था लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। डाक मजदूर संगठन उनके हर कदम में कंधे से कंधे मिला कर साथ चलेगा।

उन्होंने बताया कि 29 मई को संगठन से जुड़ी आठों यूनियन एक दिन की हड़ताल पर जाएंगी। इस दौरान संगठन के प्रांतीय सचिव कमलेश रघुवंशी ने बताया कि जब तक सरकार कमलेशचंद्र त्रिपाठी की रिपोर्ट को लागू नहीं करती यह हड़ताल जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...