पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्राइम ब्रांच मुरैना ने दिया साथ

क्राइम ब्रांच मुरैना ने दिया साथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइम ब्रांच मुरैना ने दिया साथ

सिरोंज की डकैती के दो आरोपी जोगेन्द्र उर्फ भूरा गुर्जर व सूरज गुर्जर निवासी तिघरा मुरैना क्राइम ब्रांच की टीम ने 14 मई को नूराबाद क्षेत्र के सांवरिया सेठ ढाबा के पास से उठाए थे। आईजी रिजर्व फोर्स का सिपाही धर्मेन्द्र उर्फ कल्ली गुर्जर निवासी धनेला भी डकैती में शामिल रहा है। क्राइम ब्रांच की टीम ने जोगेन्द्र से सिपाही धर्मेन्द्र की बात कराकर उसे तय जगह पर हिस्सा बांट के लिए बुलाया और गिरफ्तार कर लिया। सिपाही धर्मेन्द्र गुर्जर पर आरोप है कि उसने डकैती के दौरान आभूषण लेने के उद्देश्य से कमरे में बंद कर पीटा था। तीन आरोपियों के कब्जे से 2.5 किलो चांदी के आभूषण, एक कट्टा, एक पिस्टल, एक बाइक व डकैती में प्रयुक्तचार पहिया वाहन जब्त किया है।

खबरें और भी हैं...