ऐसे की डकैती....आरोन रोड स्थित टोल नाके के पास गाड़ी लूट की रकम, देवपुर तक पैदल भागे
आरोपी घटना के एक दिन पहले सिरोंज आए और रैकी की। सभी आरोपी उदय धाकड़ के घर रात में रुके। घटना वाली रात धर्मेंद्र गुर्जर उर्फ कल्ली, विनोद गुर्जर, सूरज गुर्जर तथा छोटू गुर्जर बरामदे से राजू अग्रवाल के घर में पहुंचे और घटना को अंजाम दिया। डकैती के बाद इन सभी ने भाग कर आरोन रोड स्थित टोल नाके के पास गड्ढे में लूटी गई रकम को गाड़ दिया। ये लोग देवपुर तक पैदल ही गए। वहां से मुरैना पहुंचे। थाना प्रभारी प्रकाश शर्मा ने बताया कि 14 मई को मुंगी, संजीव, उदय तथा केवल मीना बोलेरो गाड़ी से मुरैना पहुंचे। यहां पर डकैतों से मुलाकात के दौरान लूट की रकम को लेकर उनका विवाद हुआ। तब ये लोग भागकर वापस सिरोंज आ गए।
पांचाें आरोपियों को भेजा 23 तक रिमांड पर
घटना को अंजाम देने वाले हितेश गर्ग उर्फ मुंगी, संजीव यादव, जोगेन्दर उर्फ भूरा, धर्मेंद्र उर्फ कल्ली तथा सूरज गुर्जर को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया। उन्हें 23 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं अन्य आरोपी उदय धाकड़, केवल मीना, विनोद उर्फ डब्बू गुर्जर, छोटू गुर्जर, नेहरू गुर्जर, साहब सिंह तथा एक धोती वाले डोकरा अभी फरार हैं।