पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिरोंज और बासौदा के वेयर हाउस में रखा जा रहा है माल

सिरोंज और बासौदा के वेयर हाउस में रखा जा रहा है माल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोंज और बासौदा के वेयर हाउस में रखा जा रहा है माल

खरीदी केन्द्रों पर उपज को सिरोंज और बासौदा के वेयर हाउस पर भेजा जा रहा है। पहले परिवहन की जिम्मेदारी जिस एजेंसी के पास थी उसका टेंडर निरस्त कर नई एजेंसी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। नई एजेंसी काम तो कर रही है लेकिन वेयर हाउस पर पहुंचने के बाद ट्रकों को कतार में लगना पड़ रहा है। इस कारण परिवहन का काम पिछड़ गया है।

उपज की तौल समय पर नहीं हो रही

परिवहन, खरीदी और तौल में आ रही समस्या के बीच शासन द्वारा किसानों के पास एसएमएस भेजने की अंतिम तारीख 25 मई निर्धारित कर दी है। हालांकि अभी भी जिन किसानों के पास एसएमएस आए हैं उनके उपज की तौल निर्धारित समय पर नहीं हो पा रही है। एसएमएस की अंतिम तारीख निर्धारित होने के बाद उन किसानों को चिंता होने लगी है जिनके पास अभी तक एसएमएस नहीं पहुंचा है।

खबरें और भी हैं...