सिरोंज| श्रमदान कर नगर की बावड़ियों की सफाई कर रहे जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अदालत परिसर वाली बावड़ी की सफाई एक बार फिर की। शुक्रवार को सफाई के दौरान कार्यकर्ताओं को दिखाई दिया था कि बावडी में पानी तो बहुत है लेकिन गंदगी ज्यादा है। इस वजह से उसका पानी खाली करना जरूरी था। इस कारण शनिवार सुबह सभी कार्यकर्ता एक बार फिर भाजपा नेता प्रशांत पालीवाल के साथ बावड़ी स्थल पर पहुंचे। इस बार कार्यकर्ताओं ने मोटर लगा कर बावड़ी का गंदा पानी निकाला।