सिरोंज| प्रतिष्ठित मदनमोहन सरकार के दरबार में आयोजित किए जा रहे पुरुषोत्तम मास उत्सव में शनिवार रात को झूलोत्सव मनाया गया। देर रात तक श्रद्धालु सरकार के दरबार करने के लिए मंदिर पर पहुंचे। मदनमोहन सरकार के दरबार में पुरुषोत्तम मास उत्सव मनाया जा रहा है। उत्सव के दौरान ठाकुर जी और राधा रानी को झूले में स्थापित किया गया था। वहीं मंदिर परिसर की आकर्षक साज-सज्जा करने के साथ ही रंगोली भी सजाई गई थी।