पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चोरी की 2 बाइक पकड़ी, अब पुलिस मालिकों की तलाश कर रही

चोरी की 2 बाइक पकड़ी, अब पुलिस मालिकों की तलाश कर रही

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिरेझर पुलिस ने बीते दिनों चोरों को पकड़कर उनसे चोरी की 2 बाइक बरामद की थी। अब वह बाइक के असली मालिक की तलाश कर रही है। चौकी प्रभारी शांता लकड़ा ने बताया कि थाने में रखी ब्लैक कलर की नई होंडा शाइन बाइक का नंबर सीजी 10 ई 9035 है, जिसे चोर फर्जी नंबर सीजी 04 एआर 5600 लगाकर चला रहा था। एक अन्य बाइक पैशन प्रो स्काई ब्लू कलर की है, जिसका नंबर सीजी 05 एन 1231 है। चोर इसे फर्जी नंबर सीजी 04 एन1080 लगाकर चला रहे थे। पुलिस को दोनों बाइक के मालिकों का इंतजार है, ताकि वह उन्हें सौंप सके।

खबरें और भी हैं...