पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धर्म... गांवों में हुई रामायण प्रतियोगिता

धर्म... गांवों में हुई रामायण प्रतियोगिता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धर्म... गांवों में हुई रामायण प्रतियोगिता

सिर्री |
ग्राम खर्रा में 13 से 15 अप्रैल तक मानसगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत मंत्री अजय चंद्राकर भी शामिल हुए। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह जपं सदस्य चमेली साहू के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इसी तरह ग्राम सिवनीकला में भी तीन दिवसीय मानसगान प्रतियोगिता जारी है, जिसमें ख्याति प्राप्त मंडलिया भाग ले रही हैं। आयोजन में ओमप्रकाश साहू, सुरेश तारक आदि का योगदान है। ग्राम कुहकुहा में मानसगान सम्मेलन का शुभारंभ पूर्व विधायक लेखराम साहू के मुख्य आतिथ्य में हुआ।

जागरूकता... पानी बचाने, पौधे लगाने का संदेश दिया

सुहेला|
समीपस्थ ग्राम बुड़गहन में जनमित्र कल्याण संस्था के बैनर तले पर्यावरण जन जागरण रैली निकाली गई। सरपंच मानेश्वरी साहू ने फीता काटकर रैली को रवाना किया। रैली में युवकों एवं महिलाओं ने पानी बचाओ, पेड़ बचाओ का नारा लगाते हुए पूरे गांव की गलियों का भ्रमण किया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष अशोक लहरे सहित सदस्यों ने ग्रामवासियों से पौधे लगाने, पेड़ नहीं काटने, पानी बचाने व उसका सदुपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि जिस प्रकार हम अपने बच्चों का पालन-पोषण करते हैं, उसी प्रकार खराब पानी एक पौधे में डालकर पेड़ तैयार करें ताकि गांव का आबोहवा व पर्यावरण शुद्ध रह सके।

खबरें और भी हैं...