पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ईश्वर एक ब्रह्म, बाकी सब नाशवान : पं. कालेश्वर

ईश्वर एक ब्रह्म, बाकी सब नाशवान : पं. कालेश्वर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ईश्वर एक ब्रह्म, बाकी सब नाशवान : पं. कालेश्वर

सिर्री|
ग्राम कठौली के जोगी बाबा में 15 मई से जारी श्रीमद् भागवत कथा का समापन 22 मई को होगा। सोमवार को कथा में प्रवचनकर्ता पं. कालेश्वर प्रसाद तिवारी ने कहा कि ईश्वर ही एक ब्रम्ह है, बाकी सब नाशवान हैं। द्वापर युग में भगवान अधर्मियों को सजा देते हैं। उन्होंने रूकमणि विवाह की कथा सुनाते हुए कहा कि रूकमणि महाराष्ट्र की बेटी है। भगवान श्रीकृष्ण कंस के अत्याचार को समाप्त कर द्वारिका का निर्माण करते हुए द्वारिकाधीश बने। भगवान ने रूकमणि को प्रथम पटरानी के रूप में स्वीकार किया।

खबरें और भी हैं...