पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कंवरपुरा में कॉलेज व चौपटा में फायर ब्रिगेड की मांग

कंवरपुरा में कॉलेज व चौपटा में फायर ब्रिगेड की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौपटा क्षेत्र के विकास के लिए पिछले आठ वर्षों से प्रयासरत चौपटा विकास मंच ने क्षेत्र की विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार छेलूराम जाखड़ के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।

मंच के संयोजक सूबेसिंह चाहरवाला ने बताया कि ज्ञापन में मुख्य रूप से गांव कंवरपुरा में महिला महाविद्यालय, नाथूसरी चौपटा में फायर ब्रिगेड की व्यवस्था, चौपटा में मंजूरशुदा सब-खजाना शुरू करवाने व डिंग मंडी को उप तहसील का दर्जा दिए जाने की मांग क्षेत्र के लोगों द्वारा चौपटा विकास मंच के बैनर तले उठाई गई। इससे पूर्व बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता करते हुए सूबेसिंह चाहरवाला ने बताया कि यह क्षेत्र विकास के मामले में अभी भी पिछड़ा हुआ है। क्षेत्र में कॉलेज न होने पर विशेषकर लड़कियों को बारहवीं कक्षा के बाद अपनी पढ़ाई छोडऩे पर मजबूर होना पड़ता है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा अलावा फायर ब्रिगेड की व्यवस्था भी चौपटा में नहीं है जिसके चलते कई बार क्षेत्रवासियों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है क्योंकि राजस्थान सीमा से सटे गांव सिरसा मुख्यालय में करीब 45 किलोमीटर दूर पड़ता है। चाहरवाला ने बताया कि सामाजिक संस्था नई सुबह के तत्वावधान में 20 जनवरी 2012 को क्षेत्र के गणमान्य लोगों की राय से चौपटा विकास मंच का गठन किया गया। उसके बाद 31 मार्च 2012 को खंड के सभी 52 गांवों के जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों की एक महापंचायत विकास कार्यों की रूपरेखा को लेकर बुलाई गई। 17 अप्रैल 2012 को तहसील कार्यालय के सामने सद्भावना उपवास रखकर मुख्यमंत्री को तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया था।

इस मौके पर चौपटा विकास मंच के अध्यक्ष बलिंद्र सरपंच, सरपंच मुकेश लाखलाण, सरपंच दूलीचंद पूनिया, सरपंच सुभाष भाटी, सरपंच रणधीर जोधकां, सरपंच रोहतास कसुंबी, ब्लॉक समिति सदस्य जगदीप गोदारा, ब्लॉक समिति सदस्य विरेंद्र सिंवर, नंबरदार एसोसिएशन के प्रधान रामेश्वरदास, युवा क्लब एसोसिएशन चौपटा के प्रधान सोनू भाटी, हनुमान पूनिया मौजूद थे।

मांग
चौपटा विकास मंच ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार छेलूराम जाखड़ को ज्ञापन सौंपा
चौपटा विकास मंच के पदाधिकारी मांगों काे लेकर तहसीलदार छैलू राम को ज्ञापन सौंपते हुए।

खबरें और भी हैं...