पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डिंग मंडी में एडीसी ने किया ग्राम सचिवालय का उद्घाटन

डिंग मंडी में एडीसी ने किया ग्राम सचिवालय का उद्घाटन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने शुक्रवार को गांव डिंग मंडी में नवनिर्मित ग्राम सचिवालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डॉ. नागपाल ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी।

डॉ. नागपाल ने कहा कि पहले अधिकारी अलग-अलग जगह बैठते थे जिनसे लोगों को अपने छोटे, मोटे कार्य करवाने के लिए कई जगह जाना पड़ता था और लोगों का समय व धन अधिक खर्च होता था। प्रदेश सरकार ने पहले जिला स्तर पर सचिवालय बनाए तथा सभी अधिकारियों के कार्यालय एक ही छत के नीचे किए गए। अब प्रदेश सरकार द्वारा सभी गांवों में ग्राम सचिवालय बनाने का प्रावधान किया गया है। इन ग्राम सचिवालयों में पटवारी, कानूनगो, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, वीएलडीए, पशुपालन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने सरपंचों से कहा कि वे भी प्रतिदिन अपना समय निर्धारित कर ग्राम सचिवालय में अपने कार्यालय में बैठे ताकि ग्रामवासियों के किसी भी प्रकार के कार्य आसानी से हो सके। उन्होंने कहा कि इन ग्राम सचिवालयों के स्थापित होने से लोगों को कार्यों के लिए शहरों में नहीं जाना पड़ेगा और एक ही जगह सभी कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, रिहायशी, जाति प्रमाण पत्र, बिजली व टेलीफोन के बिल, मोबाइल रिचार्ज, रेलवे टिकट, हवाई टिकट, पेन कार्ड, आधार कार्ड, पहचान पत्र, बुढापा पैंशन, विकलांग पैंशन, विधवा पेंशन, आय प्रमाण पत्र आदि सैकड़ों सेवाएं ग्राम सचिवालय में स्थापित अटल सेवा केंद्रों में मिलेगी।

एडीसी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुन उनका मौके पर निपटारा किया

खबरें और भी हैं...