पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंडी मजदूर यूनियन ने मजदूरी रेट नहीं बढ़ाने पर आंदोलन की दी चेतावनी

मंडी मजदूर यूनियन ने मजदूरी रेट नहीं बढ़ाने पर आंदोलन की दी चेतावनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा मंडी मजदूर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष एवं मार्केट कमेटी सिरसा के पूर्व वाइस चेयरमैन धर्मपाल कायत ने कहा है कि आगामी 15 अप्रैल तक यदि हरियाणा सरकार ने मंडी मजदूरों की मजदूरी के रेट नहीं बढ़ाए तो मंडी मजदूरों को आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि यूनियन के पदाधिकारी पिछले दिनों से हरियाणा मंडी भवन में मजदूरी के रेट बढ़वाने के लिए बैठे हुए हैं, परंतु उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यद्यपि प्रदेश में पहले की सरकारें महंगाई के हिसाब से मंडी मजदूरों की जायज मजदूरी बढ़ाने का काम सीजन आने से पहले ही कर दिया करती थीं तथा पिछली सरकारों में हरियाणा के मंडी मजदूरों को पंजाब के मंडी मजदूरों के लगभग बराबर मजदूरी मिलती थी परंतु मौजूदा सरकार जब से सत्ता में आई है तब से लेकर अब तक सरकार द्वारा मजदूरी के रेट बढ़ाने की बजाय घटाने का काम किया जा रहा है जिसके चलते मंडी मजदूरों में रोष व्याप्त है।

खबरें और भी हैं...