ट्रस्ट ने सहायता देकर बुजुर्ग महिला के घर में लगवाई बिजली
सिरसा | समाजसेवी संस्था हैल्पिंग हैंड ट्रस्ट के सदस्यों ने एक बुजुर्ग विधवा महिला के घर में बिजली फिटिंग करवाकर बिजली मीटर लगवाकर बल्ब, पंखा आदि बिजली उपकरण देकर सहायता की। ट्रस्ट के प्रधान लखबीर सोढ़ी ने बताया कि वार्ड नंबर 2 निवासी 65 वर्षीय विधवा महिला शकुंतला देवी अपने दोनों पुत्रों की मृत्यु होने व पुत्रवधुओं के घर छोडऩे के बाद मेहनत मजदूरी कर एक पोते का पालन पोषण कर रही है। वह छोटे से मकान में एकमात्र दीए की रोशनी में अपना जीवन व्यतीत कर रही थी। उन्हें जब उक्त बात की जानकारी मिली तो ट्रस्ट के सदस्यों ने मिलकर उक्त महिला की सहायता करने का निर्णय लिया।