आनंदगढ़ रेप केस में तत्कालीन महिला एसएचओ लाइन हाजिर
गांव आनंदगढ़ में सुहागरात के दिन ही अपने चाचा ससुर और ननदोई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाने के मामले में शुक्रवार को पीड़ित विवाहिता और आरोपी पक्ष एएसपी नरेंद्र बिजारणियां के समक्ष पेश हुए। जहां पर दोनों पक्षों ने अपनी अपनी बात दोहराई। पीड़िता ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की, जबकि उसके माता पिता सहित सुसराल पक्ष के लोगों ने मामले को झूठा बताते हुए दर्ज हुए केस को रद्द करने की मांग की। दोनों पक्ष सुनने के बाद अब तक की जांच में सामने आए तथ्यों के हिसाब से पुलिस को मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। दूसरी तरफ इस केस की जांच करने वाली तत्कालीन महिला थाना प्रभारी सुशील बाला को भी देर शाम को एसपी दीपक सहारण ने लाइन हाजिर कर दिया है। जिसका कारण भी इसी मामले से जोड़कर देखा जा रहा है।
इससे पहले एसपी ने सब इंस्पेक्टर सुशील बाला को महिला थाना प्रभारी के पद से हटाकर सदर थाना में आईओ लगाया गया था। अब वहां से भी उसे हटाकर लाइन में भेजा है। हालांकि अधिकारियों ने इस संबंध में अभी कोई स्पष्ट कारण नहीं बताएं है। हालांकि अभी मामले की जांच जारी है। इस मामले की जांच एएसपी नरेंद्र बिजारणियां खुद कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि महिला थाना में गांव आनंदगढ़ निवासी एक विवाहिता की शिकायत पर उसके चाचा ससुर और ननदोई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। महिला की ओर से शिकायत में कहा गया कि सुहागरात को उसका चाचा ससुर और ननदोई उसके पति को लेकर कक्ष में आए। पति नशे में चूर था और चाचा ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि ननदोई ने उसका मुंह बंद रखा। मामले में पीडि़त पक्ष की ओर से मामले को झूठा बताया गया। गांव आनंदगढ़ की पंचायत और विवाहिता के मां बाप ने भी दुष्कर्म के आरोपों को झूठा बताया था।
थाना प्रभारी की भूमिका पर थे सवाल
अपने चाचा ससुर और ननदोई पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाने वाली विवाहिता ने शिकायत देने के बाद 24 घंटे में दो बार बयान बदले थे। पहली बार में शादी के पहले ही दिन महिला थाना में मायका पक्ष पर उसकी मर्जी के खिलाफ शादी करवाने का आरोप लगाया था। कहा गया था कि वह शादी से खुश नहीं है और अलग रहना चाहती है। पति पक्ष की ओर से बताया गया कि उसने पेट दर्द का बहाना बनाया था, उसे उपचार के लिए सिरसा के प्राइवेट अस्पताल लाए थे, जहां वह पति से झूठ बोलकर महिला थाने पहुंची थी। महिला थाने में बयान दर्ज करवाने के अगले दिन वह नाटकीय अंदाज में फिर पेश हुई और पहले दर्ज करवाए गए बयानों को परिजनों के दबाव में दिए बतलाया। उसने आरोप लगाया कि सुहागरात को उसके चाचा ससुर और ननदोई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विवाहिता के इस बयान के आधार पर पुलिस ने बगैर जांचे, पूछताछ किए मामला दर्ज कर दिया था।
134-ए : 3893 परीक्षार्थी आज देंगे फ्री दािखले के लिए परीक्षा
अभिभावकों को कक्षाओं में जाने की नहीं होगी इजाजत
भास्कर न्यूज | सिरसा
शिक्षा का अधिकार नियम 134-ए के तहत शिक्षा विभाग की ओर से आज असेसमेंट परीक्षा होगी। इसकी तैयारियां शिक्षा विभाग ने पूरी कर ली हैं। खास बात ये है कि इस बार क्लास अनुसार परीक्षा केंद्रों का गठन किया गया है। शहर में पांच जबकि जिलाभर में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अभिभावकों को परीक्षा केंद्र के भीतर जाने की इजाजत नहीं होगी।
निजी स्कूलों में नि:शुल्क दाखिला के लिए सभी परीक्षार्थियों को रोल वितरित किए जा चुके हैं। जो रोल नंबर लेने से वंचित रह गए हैं उन्हें परीक्षा केंद्र पर ही उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। पुलिस सुरक्षा को लेकर भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इसके लिए जिलाभर में 13 परीक्षा केंद्रों का गठन किया गया है जिनमें अकेले सिरसा खंड में पांच परीक्षा केंद्र होंगे। इसके अलावा ऐलनाबाद में 2, रानियां में 2 परीक्षा केंद्र होंगे। शेष खंड बड़ागुढ़ा, डबवाली, ओढ़ां और नाथूसरी चौपटा में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा परिणाम 18 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। इस परीक्षा में जिलाभर के 3893 विद्यार्थी भाग लेंगे। यह परीक्षा रविवार सुबह 9 से 12 बजे तक होगी।
सिरसा शहर : ये होंगे परीक्षा केंद्र
कक्षा दूसरी : राजकीय महावीर दल स्कूल, रानियां रोड, सिरसा।
कक्षा तीसरी, चौथी: राजकीय मॉडल स्कूल, अनाज मंडी, सिरसा।
कक्षा 5वीं, 6वीं: राजकीय कन्या स्कूल, मेला ग्राउंड, सिरसा।
कक्षा 7वीं, 8वीं : राजकीय स्कूल, खैरपुर, सिरसा।
कक्षा 9वीं,10वीं, 12वीं: राजकीय स्कूल, चत्तरगढ्पट्टी, सिरसा।
ये देंगे परीक्षा
कक्षा विद्यार्थी
दूसरी 603
तीसरी 453
चौथी 493
पांचवीं 462
छठी 451
सातवीं 406
आठवीं 375
नौवीं 350
दसवीं 178
बारहवीं 122
कुल 3893
परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी
परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। यह परीक्षा दूसरी कक्षा से बारहवीं कक्षा तक में दाखिला लेने के लिए होगी।’’ सुशील शर्मा, इंचार्ज, 134-ए, जिला मौलिक शिक्षा अधिकार
देवर पर विधवा से दुष्कर्म का आरोप
सिरसा| गांव झोरड़नाली निवासी विधवा ने अपने देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया हैं। महिला की शिकायत पर महिला थाना में केस दर्ज किया गया है। महिला ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उसके पति की अचानक मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद वह कुछ समय के लिए मायके चली गई। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसके देवर से उसकी शादी करने की बात कही। उसने बताया कि 9 दिसंबर 2017 को परिवार के लोग कहीं रिश्तेदारी में शादी समारोह में शिरकत करने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान रात्रि को उसका देवर उसके कमरे में आया और उससे कहने लगा कि हमारी शादी तो होने वाली है। यह कहकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। अगले दिन परिवार के लोग आए तो वह मायके चली गई। कुछ दिन बाद जब वह मायके से लौटी तो परिवार के लोगों ने उसे घर में ही नहीं घुसने नहीं दिया। उसे इस बारे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
अभिभावकों के लिए जरूरी बात
अभिभावकों के लिए जरूरी बात
परीक्षा का समय सुबह 9 बजे का है लेकिन परीक्षार्थियों को एक घंटा पहले अपने-अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
अभिभावकों को परीक्षा केंद्र के भीतर तक जाने की इजाजत नहीं है ।
55 प्रतिशत अंक हासिल करने वाला विद्यार्थी ही उत्तीर्ण माना जाएगा।
परीक्षा का समय सुबह 9 बजे का है लेकिन परीक्षार्थियों को एक घंटा पहले अपने-अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
अभिभावकों को परीक्षा केंद्र के भीतर तक जाने की इजाजत नहीं है ।
55 प्रतिशत अंक हासिल करने वाला विद्यार्थी ही उत्तीर्ण माना जाएगा।