ठेकेदार से मारपीट कर छीने 16 हजार
सिरसा | डबवाली में शराब ठेकेदार का अपहरण के बाद नकदी छीनने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने गांव शेरगढ़ के दो लोगों को नामजद करते हुए पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डबवाली के वार्ड नं. 10 निवासी जगदीप सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात गांव शेरगढ़ स्थित शराब ठेके से कैश लेकर बाइक पर डबवाली आ रहा था। ठेके से कुछ दूरी पर ही गांव शेरगढ़ निवासी हरीश गोदारा, संजय मौजूद पहले से मौजूद थे। इसी दौरान एक कार बाइक के आगे आकर रुकी, जिसमें पांच लोग सवार थे। वे लोग उससे मारपीट करने लगे। उसे जबरदस्ती कार में बैठाकर ले गए। सुनसान जगह पर मारपीट करते हुए उसकी जेब से 16500 रुपये निकाल लिए।