पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जेसीडी में मेधावी विद्यार्थियों को विधायकों ने किया सम्मानित

जेसीडी में मेधावी विद्यार्थियों को विधायकों ने किया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेसीडी विद्यापीठ में स्थापित मैमोरियल कॉलेज के एमएससी फिजिक्स, कैमेस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी और मैथ विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स को अलविदा कहने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कालांवाली के विधायक बलकौर सिंह एवं रानियां से विधायक रामचंद्र कंबोज द्वारा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होकर विद्यार्थियों की हौंसला अफजाई की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यापीठ के प्रबंधन समन्वयक इंजि. आकाश चावला ने की। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि, अधिकारीगण, प्राचार्य डॉ. प्रदीप स्नेही व अन्य अतिथिगणों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

विधायक रामचंद्र कंबोज ने विद्यार्थियों से कहा कि कॉलेज के अंतिम दिनों का समय बड़ा पीड़ादायक अवश्य होता है क्योंकि विद्यार्थी अपने संस्थान से दिल से जुड़ा होता है परंतु मंजिल को पाने के लिए राहगीर यानि विद्यार्थियों को अपनी पहला पड़ाव छोडऩा ही पड़ता है इसलिए विद्यार्थी आशापूर्ण अपनी मंजिल की ओर अग्रसर हों। विधायक बलकौर सिंह ने कहा कि कॉलेज के दिनों का यह पल सबसे खूबसूरत होता है व अपनी कॉलेज की पढाई पूर्ण करके समाज में कुछ कर गुजरने के लिए विद्यार्थी पहला कदम बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि आप इस विदाई समारोह से एक शपथ लेकर जाएं कि आप भी चौ. देवीलाल द्वारा दिखाएं गए जनहित के भलाई के मार्ग को अपनाकर एक बेहतर इंसान बनेंगे।

छात्रों को जीवन में सकारात्मकता रखने का दिया संदेश

गोल्ड मेडल विजेताओं को किया सम्मानित
डिंग मंडी | हिसार में खेले गए खेल इंडिया खेल में भाग लेने पहुंचे जूनियर खिलाडिय़ों को गोल्ड मेडल प्राप्त कर लौटने पर जिला अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल ने सम्मानित किया।

डॉ. मुनीष नागपाल शुक्रवार को डिंग मोड़ में स्थित नवनिर्मित ग्राम सचिवालय का उद्घाटन करने पहुंचे हुए थे। इस मौके पर डॉ. मुनीष नागपाल ने जूनियर खिलाडिय़ों को गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर सम्मानित कर आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश की ताकत है। बच्चे पढ़ाई के साथ खेलों में भी रुचि जरूर रखें क्योंकि खेलों से शरीर तंदुरूस्त व निरोग रहता है। उन्होंने बताया कि खेलने वाला विद्यार्थी आलसी नहीं होता व उसका मन भी पढ़ाई में लगा रहता है तथा हर कार्य में आगे रहता है। इस मौके पर सरपंच प्रीत सिंह संधू, सरपंच भोलाराम पतली डाबर, ब्लॉक समिति सदस्य राजेंद्र सिंह, पंच मदन लाल खुराना, संदीप सिंह, महेंद्र सिंह, लखबीर सिंह बगुवाली, मिस्त्री दारा सिंह मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...