पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आसिफा के दरिंदों को मिले सजा, छात्राओं ने जलाई मोमबत्तियां, कांग्रेस ने भी निकाला मार्च

आसिफा के दरिंदों को मिले सजा, छात्राओं ने जलाई मोमबत्तियां, कांग्रेस ने भी निकाला मार्च

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कठुआ में दिल दहला देने वाले रेप की घटना ने समूचे देश को झकझोर कर रख दिया है। कठुआ रेप कांड का शिकार हुई आठ वर्षीय आसिफा के दरिंदों को सजा दिलाने व समाज में होने वाली इस तरह की घटनाओं के विरोध में सतनाम गल्र्स स्कूल की छात्राओं ने मोमबत्तियां जलाकर जहां शोक व्यक्त किया वहीं आरोपियों को फांसी की सजा तक देने की मांग कर डाली।

स्कूल परिसर में छात्राओं ने अपने हाथों में आसिफा को इंसाफ के तख्तियां पकड़ी हुई थी। स्कूली छात्राओं ने अपने हाथों में पोस्टर लेकर समाज व सरकार से कई सवाल भी पूछे जिसमें लिखा था कि कभी निर्भया तो कभी आसिफा कब तक होती रहेगी दरिंदगी। एक छात्रा ने लिखा था कि आसिफा के दरिंदों को फांसी की सजा दिलाने के लिए पूरे देश को सड़कों पर उतरना होगा तभी सिस्टम जागेगा और दोषियों को सबक मिलेगा। कालेज की छात्राओं ने आसिफा की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना भी की। छात्राओं ने यह शपथ भी ली कि अपने आसपास होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं के खिलाफ वे न केवल जागरूकता फैलाएंगी बल्कि आरोपियों को सबक सिखाने का काम भी किया जाएगा।

सिरसा। जम्मू के कठुआ व उत्तरप्रदेश के उन्नाव में हुई दरिंदगीपूर्ण घटनाओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जयपाल सिंह लाली के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालते हुए कार्यकर्ता।

कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
जम्मू के कठुआ व उत्तरप्रदेश के उन्नाव में हुई दरिंदगीपूर्ण घटनाओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने भी प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जयपाल सिंह लाली के नेतृत्व में शुक्रवार देर रात को कांग्रेस भवन से सुभाष चौक तक कैंडल मार्च निकालकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की गई। कैंडल मार्च कांग्रेस भवन से शुरू होकर बेगू रोड, परशुराम चौक, हिसारिया बाजार, भगत सिंह चौक, रोड़ी बाजार होते हुए सुभाष चौक पहुंचा, जहां सभी लोगों ने कठुआ में दरिंदगी का शिकार होकर मृत्यु को प्राप्त हुई मासूम बेटी आसिफा व उत्तरप्रदेश में दरिंदगी का शिकार हुई युवती के पिता की मृत्यु पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से उनकी आत्मिक शांति की प्रार्थना की गई। कांग्रेसजनों ने इस अवसर पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीडि़त परिवारों को न्याय दिलवाए जाने व दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...