कर्मचारी निगम के खिलाफ सड़कों पर उतरने को मजबूर: सिंह
पिछले 10 दिनों से विद्युत निगम के अधिकारियों की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट अनुबंधित विद्युत कर्मचारी निगम परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को भी जारी रहा।
शनिवार को अनुबंधित विद्युत कर्मचारियों ने अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा (संबंधित हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ, भारतीय मजदूर संघ) के बैनर तले एकत्रित होकर सब डिविजन प्रधान सुभाष रोज की अध्यक्षता में विद्युत निगम में धरना किया। धरनारत कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कार्यकारिणी सदस्य मनजीत सिंह ने कहा कि विद्युत निगम अनुबंधित कर्मचारियों के सब्र का इम्तिहान लेने में लगा हुआ है। बकाया एरियर राशि कर्मचारियों के खाते में नहीं आई है, इससे कर्मचारियों में रोष बढऩे लगा है। कर्मचारियों के इस संघर्ष को हरियाणा कर्मचारी संघ ने भी अपना समर्थन दिया है । उन्होंने निगम अधिकारियों से पुन: मांग की है कि बकाया एरियर की राशि को तुरंत कर्मचारियों के खाते में जमा करवाए।