डिप्टी डॉयरेक्टर ने लांच की ‘सीपीएचसी एप’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीडी (नॉन कम्युनिकेबल डिजीज) से ग्रसित मरीजों के लिए एक और नई योजना की शुरूआत के तहत एक ‘सीपीएचसी (समेकित प्राथमिक स्वास्थ्य देखरेख) एप लांच की है। प्रधानमंत्री ने इस योजना की शुरूआत झारखंड राज्य के में एक सीएचसी सेंटर से की है।
वहीं इसी कड़ी में शनिवार को गांव माधोसिंघाना में स्थित सीएचसी में इस ‘सीपीएचसी एप की लांचिंग एनसीडी विभाग की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. रेखा सिंह ने की। इस मौके पर उनके साथ जिला नागरिक अस्पताल के डिप्टी सीएमओ डॉ. वीरेश भूषण, माधोसिंघाना सीएचसी के एसएमओ डॉ. राजकुमार, डीसीएस डॉ. आशा जिंदल मौजूद थे। डिप्टी डायरेक्टर ने 9 एएनएम को इस योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एएनएम को विभाग की ओर से टैब भी उपलब्ध करवाए गए हैं। योजना बारे विस्तार से जानकारी देते हुए डॉ. रेखा सिंह ने बताया कि योजना के तहत एनसीडी (नॉन कम्युनिकेबल डिजीज) से ग्रसित मरीजों, जिनमें शुगर, हाइपर टेंशन, कैंसर का डाटा ट्रेनिंग लेने वाली एएनएम एकत्रित करेंगी।