पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जैन वैरागन मनीषा की मेंहदी रस्म में भाग लेने पहुंचे श्रद्धालु

जैन वैरागन मनीषा की मेंहदी रस्म में भाग लेने पहुंचे श्रद्धालु

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैन धर्मशाला में वैरागन मनीषा की दीक्षा को लेकर मेंहदी रस्म हुई। जिसमें पंजाब, हरियाणा व दिल्ली के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वैरागन मनीषा को मेंहदी लगाई। इसके उपरांत जैन संत विचक्षण मुनि, उपप्रवर्तक निर्मल मुनि, सुयोग्य मुनि, परमेश मुनि ने वैरागन को आर्शीर्वाद दिया। तत्पश्चात जैन साध्वी प्रतिभा महाराज, पदम प्रभा महाराज, सुयश प्रभा, शक्ति प्रभा, सुब्रत प्रभा, श्वेता व अराधना महाराज ने मेंहदी पर मंगल गान गाए। वहीं वर्षीतप करने वाले तपस्वियों को समाज की और पारणा करवाया व उन्हें सम्मानित किया गया।

नरेश जैन ने बताया कि वैरागन मनीषा की मेंहदी पर पंजाब के लुधियाना, हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा दिल्ली क्षेत्र से जैन श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल गुरुवार को मनीषा सांसारिक मोह माया को त्याग जैन साध्वी बन जायेगी। कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले वैरागन मनीषा को पालकी में बैठाकर शोभा यात्रा निकाली जायेगी, जिसको वेद प्रकाश चाचाण व मनोज चाचाण झंडी देकर रवाना करेंगे। शोभा यात्रा शहर के बाजार व र| राइस मिल्स पर होते हुए गाबा रिजोर्ट पहुंचेगी। जिसका जगह जगह पर अभिनंदन किया जायेगा। उसके पश्चात मनीषा सफेद केसर युक्त वस्त्र धारण कर जैन दीक्षा लेगी। दीक्षा स्थल पर ही उनका केस मुंडन होगा। उन्होंने बताया कि दीक्षा महोत्सव के कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में सिरसा के सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी मुख्यअतिथि के रूप में भाग लेंगे । वहीं 11 बजे खाद्य एवं आपूर्ति एवं नागरिक उपभोक्ता मंत्रालय के राज्य मंत्री कर्णदेव कंबोज शिरकत करेंगे। वहीं रानियां के विधायक रामचंद कंबोज, पूर्व सांसद रणजीत सिंह, पूर्व ओएसडी केवी सिंह, समाज सेवी गोबिंद कांडा, होशियारी लाल शर्मा व निर्मल सिंह मलड़ी भी जैन संतों से आर्शीर्वाद लेंगे । इस अवसर पर मास्टर चंपा लाल जैन, बहादुर चंद जैन, दर्शन जैन, सोम प्रकाश, रमेश जैन, सुरेंद्र जैन, लुधियाना से सूरज जैन, आशीष जैन, दिल्ली से अजय जैन, संजीव बठला, शशि बठला, अनिल जैन एडवोकेट, चंद्र जैन, आदीश जैन आिद मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...