कठुआ रेप मामले में आरोपियों के लिए फांसी की मांग, कैंडल मार्च निकाला
कठुआ में मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपियों को तुरंत फांसी की सजा की मांग को लेकर युवा इनेलो के शहरी अध्यक्ष मोहित शर्मा के नेतृत्व में अनेक युवाओं ने शहर के विभिन्न बाजारों में बीती देर शाम कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च का नेतृत्व करते हुए युवा इनेलो के शहरी अध्यक्ष मोहित शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार मासूम बच्चियों से रेप के रूप में दरिंदगी की घटनाएं दिनोंदिन बढ़ रही हैं, उससे हर महिला, अभिभावक और छात्राएं भय के साए तले जीने को विवश हो गई हैं। उन्होंने कहा कि इस गंभीर मामले में जो आरोपी पकड़े गए हैं, उनके खिलाफ शीघ्रातिशीघ्र आरोप तय कर उन्हें फांसी के फंदे पर लटकाना चाहिए ताकि पूरे देश और समाज में एक संदेश जाए कि ऐसी दरिंदगी करने वालों का हश्र क्या होना चाहिए? उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में ऐसी घटनाओं में जो बढ़ौतरी हुई है।