पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विवाहिता ने ससुराल के पांच लोगों पर करवाया दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज

विवाहिता ने ससुराल के पांच लोगों पर करवाया दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | स्थानीय एमआईटीसी कॉलोनी निवासी विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग को लेकर मानसिक, शारीरिक प्रताडऩा व धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर ससुराल पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

एमआईटीसी कॉलोनी निवासी महिला नवनीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी कुछ वर्ष पूर्व अमृतसर पंजाब निवासी गुरमीत सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ वर्ष बाद उसके पति की अचानक मौत हो गई। उसने बताया कि पति की मौत से पूर्व भी ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताडि़त करते आ रहे थे। उसके पति की मौत के बाद तो ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग को लेकर उस और भी ज्यादा परेशान करना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष के सुरेंद्र, भूपिंद्र पाल, अमृतपाल कौर, गुरजीत सिंह व गुरप्रीत सिंह ने मिलकर न केवल उसके साथ मारपीट की बल्कि उसे शारीरिक व मानसिक प्रताडऩा भी दी। इसके साथ-साथ उसे इस बारे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...