पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भगवान परशुराम के जयकारों से गुंजायमान हुआ चौक

भगवान परशुराम के जयकारों से गुंजायमान हुआ चौक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ललाट पर तिलक लगाए और गले में भगवा दुपट्टे डाले युवा, महिलाएं और पुरुष…धर्म ध्वजाओं से सजा भगवान परशुराम चौक और भगवान परशुराम की जय-जयकार के जयकारे…। यह नजारा था बुधवार सुबह सवा आठ बजे शहर के भगवान परशुराम चौक पर आयोजित भगवान परशुराम जयंती महोत्सव का। दो दिवसीय परशुराम जयंती महोत्सव का आयोजन श्री ब्राह्मण सभा और युवा ब्राह्मण सभा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। बुधवार को समापन समारोह परशुराम चौक पर भगवान परशुराम की प्रतिमा को माल्यार्पण के साथ हुआ। भगवान परशुराम की प्रतिमा को माल्यार्पण करने से पहले पूजन प्रक्रिया हुई। 51 दीपों से भगवान परशुराम की आरती की गई और फिर माल्यार्पण किया। बाद में प्रसाद वितरण हुआ। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों ने राधा कृष्ण नृत्य और शिव-पार्वती की झांकी प्रस्तुत की। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिकों के अलावा समाजसेवियों ने भी भाग लिया।

सिरसा के सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी ने इस अवसर पर कहा कि भगवान परशुराम शस्त्र और शास्त्रों के ज्ञाता थे और समाज में व्याप्त बुराइयों और अपराधों को दूर करने की दिशा में कदम उठाए। सांसद ने कहा कि मौजूदा दौर में भी भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है ताकि गलत काम करने वालों का खात्मा किया जा सके। उन्होंने भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला में शेड निर्माण के लिए खर्च निर्वहन की घोषणा की। उधर, सांसद दुष्यंत चौटाला ने भी पांच लाख रुपये सहयोग का संदेश भेजा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता होशियारी लाल शर्मा ने कहा कि भगवान श्री परशुराम सभी के लिए आदर्श हैं और सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए। हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा ने कहा कि भगवान परशुराम ऐसे महापुरुषों में से एक हैं जो लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। विधायक मक्खन लाल सिंगला ने कहा कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के अवतार हैं और उन्होंने समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कदम उठाए थे। हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन रेणु शर्मा ने भी भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलने का अनुरोध किया। अंत में श्री ब्राह्मण सभा के प्रधान आरपी शर्मा एडवोकेट और युवा ब्राह्मण सभा के प्रधान योगेश शर्मा ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर श्री ब्राह्मण सभा के उपप्रधान बीडी शर्मा, सचिव बजरंग पारीक, कोषाध्यक्ष मनमोहन शर्मा के अलावा हरिओम शास्त्री, संजीव शर्मा, मनोज शर्मा, राजकुमार पिपलवा, बंटी शर्मा, विनय शर्मा, अतुल शर्मा के अलावा मंगत राम तिवाड़ी, एएसपी विजय कक्कड़, शहर थाना प्रभारी अमित बैनीवाल, यातायात थाना प्रभारी जयभगवान शर्मा, श्री ब्राह्मण सभा के पूर्व प्रधान डॉ. राधेश्याम शर्मा, भीम सैन शर्मा, प्रोमिला शर्मा, अश्विनी शर्मा, पूर्व चेयरमैन अशोक वर्मा, सालासर धाम मंदिर सिरसा के प्रधान गोपाल सर्राफ, अग्रवाल सभा के प्रधान अनिल सर्राफ, कांग्रेस नेता नवीन केडिया, राजकुमार कपिश, राजकुमार शर्मा, मास्टर रोशनलाल गोयल, दिवाकर बंधु, अंजनी कनोडिया मौजूद रहे।

सिरसा। भगवान परशुराम की जयंती समारोह में चौक पर भगवान परशुराम की प्रतिमा के सामने आरती करते हुए सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी,विधायक मक्खन लाल सिंगला,पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा व अन्य।

आर्य समाज मंदिर में किया हवन

उधर, श्री ब्राह्मण शक्ति मंच एवं श्री शिवशक्ति यज्ञ समिति के संस्थापक पंडित विजय शर्मा ने भगवान परशुराम के अवतरण दिवस पर आर्य समाज मंदिर में हवन कराया। हवन में मुख्य यजमान हनुमान प्रसाद खंडेलवाल नहराना के अलावा अन्य लोगों ने आहुति डाली। बाद में रक्तदान कैंप भी लगाया जिसमें रजत भारद्वाज, जय शर्मा, संजय लुदेसर, सन्नी बंसल, दुलीचंद शर्मा व राधेश्याम शर्मा सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया। बाद में प्रसाद वितरित किया।

ऐलनाबाद में भी श्रद्धा से मनाई जयंती

ऐलनाबाद। ऐलनाबाद में भी परशुराम चौक पर भगवान परशुराम जयंती समारोह हुआ। समारोह में हवन कर उसमें आहुति डालते हुए विश्व शांति की कामना की। परशुराम की प्रतिमा को माल्यार्पण भी किया। बाद में भगवान परशुराम की ध्वजा शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा शहर की तलवाड़ा रोड पर स्थित बाबा रामदेव धर्मशाला से आरंभ हुई और देवीलाल चौक, गांधी चौक, ममेरां चौक व पंचमुखी चौक होते हुए रेलवे स्टेशन के समक्ष स्थित भगवान परशुराम चौक पर पहुंच कर भगवान परशुराम के जयकारों के साथ संपन्न हुई।

खबरें और भी हैं...