सीडीएलयू: वीसी कायत ने काम न करने वालों को दी खुली चेतावनी
चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी के स्थापना दिवस समारोह के मंच से वीसी प्रो. विजय कायत ने विकास में बाधा उत्पन्न करने वालों को खुली चेतावनी दे दी। उन्होंने कहा कि ऐसी हरकतें करने वाले सुधर जाएं। साथ ही ऐसे लोगों को काली भेड़ें कहकर भी संबोधित किया।
वीसी प्रो. विजय कायत ने कहा कि सीडीएलयू के विकास में सभी एकजुट होकर काम कर रहे हैं। लेकिन कुछ समस्याएं भी हैं। पिछले दिनों करीब 28 दिन तक चली कर्मचारियों की हड़ताल का साफ तौर पर जिक्र करते हुए इसे सीडीएलयू पर काला धब्बा भी बताया। वीसी ने कहा कि सीडीएलयू में जानबूझकर जात-पात, छूआछूत की बीमारी फैलाने की कोशिश की जा रही है। यहां कुछ लोग गुट बनाकर भी सीडीएलयू विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। विकास में अड़ंगा डालने वाले भविष्य में ऐसी हरकतों से बाज आएं। सीडीएलयू के विकास कार्यों में जो साथ दे रहे हैं, उनका धन्यवाद लेकिन साथ ना देने वाले सुधर जाएं।
विवि की गिनवाईं उपलब्धियां
छात्राओं की डिमांड पर अब हॉस्टल में नियमित डॉक्टर आैर नर्स की ड्यूटी लगाई जाएगी।
लाइब्रेरी बंद होने का समय शाम 5 बजे से बढ़ाकर 7 बजे तक कर दिया गया है।
अब छात्राएं भी हॉस्टल में शाम 5 बजे की बजाय 7 बजे तक जा सकेंगी।
पीएचडी स्कॉलर्स के लिए स्पेशल कैबिन बना दिए गए हैं जिसमें बैठकर वह अपना रिसर्च वर्क पूरा कर सकते हैं।