गांव खाजाखेड़ा के खेतों में लगी आग से जली फसल
सिरसा | शहर के साथ लगते गांव खाजाखेड़ा के खेतों में शुक्रवार दोपहर को अचानक गेहूं की फसल में आग लग गई। करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। तब तक डेढ़ एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल और तीन एकड़ में पड़ा गेहूं का अवशेष जलकर नष्ट हो गया। शहर के गोशाला मोहल्ले में रहने वाले नरेश के खाजाखेड़ा स्थित खेत में आगजनी की घटना हुई। नरेश का कहना है कि आग के कारणों का पता नहीं लगा है।