फरवाईं कलां में नाबालिगा से दुष्कर्म, केस दर्ज
सिरसा | गांव फरवाईं कलां में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस में दी शिकायत के अनुसार 14 वर्षीय लड़की के साथ उनके पड़ोसी त्रिलोक ने जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद लड़की ने अपने परिजनों को आपबीती बताई तो मामला थाना तक पहुंचा। लड़की का मेडिकल करवाया जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। लड़की के पिता की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया मगर आरोपी फरार है।