पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अग्रसेन स्कूल में बैसाखी मनाई

अग्रसेन स्कूल में बैसाखी मनाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा। महाराजा अग्रसेन स्कूल में बैसाखी पर्व पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी।

भास्कर न्यूज. सिरसा

महाराजा अग्रसेन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बैसाखी के अवसर पर विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति की परम्परा एवं सर्वधर्म समभाव की प्रेरणाओं को अत्यंत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम खुरसीजा ने की। सर्वप्रथम छात्राओं ने बैसाखी एवं गेहूं की फसल की खुशी पर आधारित भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया और किसान के दृष्टिकोण से इस पर्व के महत्व पर मनमोहक प्रकाश डाला। दूसरी तरफ कुछ अन्य विद्यार्थियों ने अपने मौलिक विचारों से बैसाखी को नए अर्थ प्रदान करते हुए सबका मन मोह लिया। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उनके हितों के लिए समर्पित प्रधानाचार्या पूनम खुरसीजा ने कहा कि यह पर्व हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित करता है। साथ ही उन्होंने अनेक रोचक कथाओं से बच्चों को अवगत करवाते हुए इस पर्व के महत्व को समझाया।

खबरें और भी हैं...