पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लिटिल मिलेनियम स्कूल में मनाया बैसाखी पर्व

लिटिल मिलेनियम स्कूल में मनाया बैसाखी पर्व

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लिटिल मिलेनियम स्कूल में बैसाखी पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते छात्र।

भास्कर न्यूज. सिरसा

शहर के बी-ब्लॉक स्थित लिटिल मिलेनियम स्कूल में बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रांगण में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नन्हें छात्र पंजाबी ढोल की थाप पर झूमने लगे इसकी वजह से पूरे समारोह में रोमांच का माहौल पैदा हो गया। इस मौके पर स्कूल चेयरमैन ललित गोयल व डायरेक्टर सिंपी गोयल ने कहा कि बैसाखी का पर्व सिख इतिहास में अपना विशेष महत्व रखता है। दशम गुरु गोबिंद सिंह ने बैसाखी वाले दिन खालसा पंथ की स्थापना की थी, तभी से यह दिन बैसाखी पर्व के रूप मे बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इसके साथ ही गेहूं की फसल के भी बैसाखी के आसपास पकने से लोगों के बीच बैसाखी की खुशियां और बढ़ जाती है। इस मौके पर मीनू आनंद, कीर्ति दत्ता, डिंपल, मोनिका, कोमल, पल्लवी मौजूद रहीं।

खबरें और भी हैं...