भारतीय संविधान विराट, विलक्षण, अनुकरणीय एवं अद्वितीय : डाॅ. अविनाश
जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों की स्मृति व बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व बेला पर राजकीय महिला महाविद्यालय में इतिहास विषय परिषद की ओर से एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया।
प्राचार्य डाॅ. तेजाराम बिश्नोई के संरक्षण व डाॅ. केके डूडी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकीय नेशनल महाविद्यालय सिरसा के इतिहास विभाग के अध्यक्ष डाॅ. अविनाश कंबोज थे जबकि इतिहास विषय परिषद के पूर्व अध्यक्ष गुरदेव सेठी विशिष्ट अतिथि थे। डॉ. विक्रमजीत सिंह ने 13 अप्रैल को जलियांवाला बाग हत्याकांड व 14 अप्रैल को बाबा साहेब डाॅ. भीम राव अंबेडकर जयंती दोनों दिनों के इतिहास के महत्व से अवगत कराया। मुख्य वक्ता डॉ. अविनाश कंबोज ने जलियांवाला बाग के शहीदों का स्मरण किया व उन्हें नमन करते हुए डाॅ. भीमराव अंबेडकर व भारतीय संविधान विषय पर व्याख्यान की प्रस्तुति की।